Wednesday, February 5, 2025
Homeदेशमनीष कश्यप ने कहा मै बाहर निकल गया हु अब सरकार गिरेगी...

मनीष कश्यप ने कहा मै बाहर निकल गया हु अब सरकार गिरेगी ?

बिहार। यूट्यूबर मनीष कश्यप (YouTuber Manish Kashyap) को बिहार उच्च न्यायालय ने सशर्त जमानत दी। जेल से रिहा होते ही उन्होंने कहा कि, मुझे कोर्ट ने नहीं नेताओं ने सजा दी थी। मनीष कश्यप की रिहाई पर उनके कई फैंस उनसे मिलने पहुंचे थे। बता दें कि, मनीष कश्यप पूरे 9 महीने के बाद जेल से रिहा हुए हैं। यूट्यूब पर फर्जी वीडियो अपलोड करने के चलते मनीष कश्यप को सजा हुई थी।

जेल से बाहर आते ही मनीष कश्यप ने कहा लोग मेरी मां को कहते थे की सरकार बदलेगी तब मनीष निकलेगा लेकिन मैं वादा करता हु मै निकल गया अब सरकार बदलेगी आगे मनीष कश्यप ने कहा मुझ पर NSA लगा दिया गया था। रिहाई के समय मौजूदा फॉलोवर्स की भीड़ को देखते हुए मनीष ने कहा, मैं इन सब की उम्मीद पूरी करूँगा। मेरी किस्मत में जो लिखा है वो होगा।

क्या था मामला :

मनीष कश्यप पर आरोप था कि, उन्होंने सार्वजनिक भावनाओं को भड़काया है। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब तमिलनाडु पुलिस ने मनीष कश्यप के इस वीडियो को गलत बताते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह ममला इस हद तक बढ़ गया था कि, तमिलनाडु सरकार ने मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments