Close Menu
R Media Live
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • बिहार
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • कैरियर
  • खेल
  • गैजट्स
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भोजपुरी का विवादित सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

November 20, 2025

“भभुआ की डॉली सिंह बनीं मिस बिहार 2025 की 1st रनर-अप, जीते कई स्पेशल खिताब”

September 29, 2025

अनिकेत अनुपम का टी-सीरीज से धमाकेदार डेब्यू, “मोहब्बत के झंडा” ने मचाया तहलका

July 1, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Trending
  • भोजपुरी का विवादित सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • “भभुआ की डॉली सिंह बनीं मिस बिहार 2025 की 1st रनर-अप, जीते कई स्पेशल खिताब”
  • अनिकेत अनुपम का टी-सीरीज से धमाकेदार डेब्यू, “मोहब्बत के झंडा” ने मचाया तहलका
  • खान सर की शादी: एक अनोखी शर्त पर रचाया विवाह, अब 6 जून को होगी दावत
  • भारत-नेपाल संबंधों को नई रफ्तार देगी रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन, अंतिम सर्वे शुरू
  • रक्सौल में चमके शिक्षा के सितारे, छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, ISI से संपर्क का आरोप
  • पांच करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, रक्सौल में मची सनसनी
Facebook X (Twitter) Instagram
R Media LiveR Media Live
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • बिहार
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • कैरियर
  • खेल
  • गैजट्स
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
R Media Live
Home » बिहार चुनाव को लेकर NDA की ‘राजपूत रणनीति’, 4% वोट के लिए प्लान सेट
राजनीति

बिहार चुनाव को लेकर NDA की ‘राजपूत रणनीति’, 4% वोट के लिए प्लान सेट

adminBy adminMay 2, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Telegram WhatsApp

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. मगर, सियासी शतरंज सज चुका है. सभी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, जिसमें जातीय समीकरण का एजेंडा सबसे ऊपर है. इस कड़ी में एनडीए की नजरें राजपूत वोटों पर हैं. इसको देखते हुए महाराणा प्रताप की जयंती पर पटना में भव्य कार्यक्रम होगा. एनडीए की ओर से नौ मई को कार्यक्रम रखा गया है. इसमें हिस्सा लेने के लिए केंद्र और राज्यों के बड़े राजपूत नेताओं और मंत्रियों को न्योता दिया गया है.

सूबे की राजधानी में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी बुलाया गया है. शेखावत राजस्थान के जोधपुर से सांसद हैं. बड़े राजपूत नेताओं में इनकी गिनती होती है. इससे पहले बाबू कुंवर सिंह की जयंती पर भी एनडीए ने पटना में बड़ा कार्यक्रम किया था. 23 अप्रैल को मरीन ड्राइव पटना में बड़ा एयर शो भी हुआ था. इसमें सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे.

करीब चार प्रतिशत राजपूत मतदाता हैं

बिहार में करीब चार प्रतिशत राजपूत मतदाता हैं. चुनाव परिणामों को प्रभावित करने में इनकी बड़ी भूमिका रहती है.एनडीए के प्लान के इतर बिहार में जाति जनगणना के ऐलान पर भी सियासत तेज है. राजधानी पटना में सड़कों पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर लगाने की होड़ चल रही है. सभी आगामी जनगणना में जाति आधारित डेटा को शामिल करने के फैसले का क्रेडिट ले रहे हैं. सरकार ने बुधवार को ऐलान किया था कि जाति गणना आगामी जनगणना के साथ ही होगी.

जेडीयू दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

इस ऐलान के बाद बिहार में गुरुवार को जेडीयू दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. पोस्टर में लिखा गया, ‘नीतीश ने कर दिखाया, अब देश में भी वही अपनाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद. बिहार से लेकर भारत में जाति जनगणना’. इसके बाद आरजेडी और कांग्रेस ने भी अपने-अपने दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए. इसमें ये फैसला लेने के लिए सरकार पर दबाव डालने का क्रेडिट अपने नेताओं को दिया.

आरजेडी-कांग्रेस के दावे पर बीजेपी का पलटवार

आरजेडी ने अपने पोस्ट में लिखा, लोग झुकते हैं, उन्हें झुकाने के लिए कोई चाहिए. आखिरकार केंद्र सरकार ने लालू और तेजस्वी की बात मान ली. इसका श्रेय लालू और तेजस्वी को जाता है. इस पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, आगामी जनगणना में जाति आधारित आंकड़े शामिल करने के फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को ही जाता है. अगर लालू कहते हैं कि 1995-96 में जाति आधारित जनगणना पास हुई थी तो लागू क्यों नहीं किया गया?

बिहार चुनाव
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Next Article चंपारण का जर्दा आम अपने सुगंध और स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर 
admin
  • Website

Related Posts

भोजपुरी की बहू से बिहार की नेता तक का सफ़र:अब चमकेगी ज्योति राजनीति के आसमान में

May 3, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

ऑनलाइन चैटिंग से होटल तक, फिर ब्लैकमेलिंग: युवक से ठगे 8 लाख रुपये

May 13, 2025

भोजपुरी म्यूजिक में रीमेक का दौर, असली सुर कहां?

May 5, 2025

“फिल्मी विरासत के बावजूद नहीं मिली सफलता: बब्बर परिवार के बच्चों की कहानी

May 13, 2025

Hyundai Alcazar 2025: फैमिली के लिए दमदार 7 सीटर SUV, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानिए सब कुछ

May 6, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
मनोरंजन

भोजपुरी का विवादित सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By adminNovember 20, 2025

पटना: भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया विवाद और जबरदस्त क्रेज देखने को…

“भभुआ की डॉली सिंह बनीं मिस बिहार 2025 की 1st रनर-अप, जीते कई स्पेशल खिताब”

September 29, 2025

अनिकेत अनुपम का टी-सीरीज से धमाकेदार डेब्यू, “मोहब्बत के झंडा” ने मचाया तहलका

July 1, 2025

खान सर की शादी: एक अनोखी शर्त पर रचाया विवाह, अब 6 जून को होगी दावत

May 31, 2025
© 2025 RMediaLive.com. All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Fact-Checking Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.