Friday, October 18, 2024
Homeराज्यबिहाररक्सौल में SC/ST अत्याचार निवारण समिति की बैठक

रक्सौल में SC/ST अत्याचार निवारण समिति की बैठक

रक्सौल: अनुमंडल अंतर्गत अनुमंडल स्तरीय अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) तथा सतर्कता समिति की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निवारण के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित आपराधिक मामलों में त्वरित रूप से चार्जशीट दाखिल करने और दंडात्मक कार्यवाही की गति बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस निर्णय का उद्देश्य अत्याचार पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना और समाज में न्याय एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

समीति के अध्यक्ष ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मामलों की गहन समीक्षा करें और लंबित मामलों में शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों ने अत्याचार निवारण के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा भी की और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments