Saturday, January 18, 2025
Homeमनोरंजनभोजपुरीट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का धमाकेदार गाना "हद कs दी राजा...

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का धमाकेदार गाना “हद कs दी राजा जी” ने मचाई धूम

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और सिंगिंग सेंसेशन प्रियंका सिंह का नया गाना “हद कs दी राजा जी” ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। इस गाने ने भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच तहलका मचा दिया है और यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाने को ग्लोबल म्यूजिक जक्शन भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी कमाल का है, जिसमें खेसारीलाल यादव और श्वेता शर्मा की केमेस्ट्री उभर के सामने आ रही है। दोनों ने इस गाने में ऑन स्क्रीन आग लगा दिया है।

गाना “हद कs दी राजा जी” में खेसारी लाल यादव के धमाकेदार डांस, प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज़ और श्वेता शर्मा की सेंसुअस अदाओं ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने के बोल और म्यूजिक काफी आकर्षक हैं, जो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव के फैंस इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं और इसे व्यापक रूप से शेयर कर रहे हैं, जिससे यह गाना यूट्यूब खूब पसंद किया जा रहा है।

गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि “मैं अपने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रगुजार हूँ। ‘हद कs दी राजा जी’ गाने को जिस तरह से दर्शकों ने सराहा है, वह मेरे लिए बेहद खास है। यह गाना हमारे भोजपुरी संस्कृति और मस्ती से भरपूर है, और मुझे खुशी है कि इसे लोगों ने इतना पसंद किया। प्रियंका सिंह की आवाज़ ने गाने में चार चाँद लगा दिए हैं। मैं अपने सभी फैंस से आग्रह करता हूँ कि वे इसी तरह से अपना प्यार बनाए रखें और हमें आगे भी ऐसे ही प्रोत्साहित करते रहें।”

इस गाने की सफलता ने एक बार फिर से खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता और प्रियंका सिंह की गायकी का लोहा मनवाया है। दर्शकों की ओर से मिल रहे इस प्यार ने गाने को और भी खास बना दिया है, और यह गाना आने वाले दिनों में और भी ज्यादा सुर्खियाँ बटोरने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इस गाने की गीतकार कृष्णा बेदर्दी और संगीतकार आर्य शर्मा हैं। वीडियो निर्देशक बिभांशु तिवारी, कोरियोग्राफर असलम खान और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। निर्माता राजकुमार सिंह हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments