Close Menu
R Media Live
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • बिहार
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • कैरियर
  • खेल
  • गैजट्स
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भोजपुरी का विवादित सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

November 20, 2025

“भभुआ की डॉली सिंह बनीं मिस बिहार 2025 की 1st रनर-अप, जीते कई स्पेशल खिताब”

September 29, 2025

अनिकेत अनुपम का टी-सीरीज से धमाकेदार डेब्यू, “मोहब्बत के झंडा” ने मचाया तहलका

July 1, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Trending
  • भोजपुरी का विवादित सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • “भभुआ की डॉली सिंह बनीं मिस बिहार 2025 की 1st रनर-अप, जीते कई स्पेशल खिताब”
  • अनिकेत अनुपम का टी-सीरीज से धमाकेदार डेब्यू, “मोहब्बत के झंडा” ने मचाया तहलका
  • खान सर की शादी: एक अनोखी शर्त पर रचाया विवाह, अब 6 जून को होगी दावत
  • भारत-नेपाल संबंधों को नई रफ्तार देगी रक्सौल-काठमांडू रेल लाइन, अंतिम सर्वे शुरू
  • रक्सौल में चमके शिक्षा के सितारे, छात्र-छात्राओं को मिला प्रतिभा सम्मान
  • जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, ISI से संपर्क का आरोप
  • पांच करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, रक्सौल में मची सनसनी
Facebook X (Twitter) Instagram
R Media LiveR Media Live
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • बिहार
  • बिजनेस
  • राजनीति
  • कैरियर
  • खेल
  • गैजट्स
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
R Media Live
Home » फ्लॉप होकर भी सुपरहिट बनी ‘सूर्यवंशम’: व्यूज के मामले में ‘बाहुबली’ और ‘शोले’ को भी पछाड़ा
मनोरंजन

फ्लॉप होकर भी सुपरहिट बनी ‘सूर्यवंशम’: व्यूज के मामले में ‘बाहुबली’ और ‘शोले’ को भी पछाड़ा

बिग बी की यह फिल्म टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बनी व्यूअरशिप की बादशाह
adminBy adminMay 4, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Telegram WhatsApp

मुंबई:बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जो थिएटर में खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इन्हीं में से एक है सूर्यवंशम, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन व्यूअरशिप के मामले में इसने बाहुबली और शोले जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

सिनेमाघरों में नहीं चली, लेकिन टीवी पर सुपरहिट

1999 में रिलीज़ हुई फिल्म सूर्यवंशम को निर्देशक ईवीवी सत्यनारायण ने बनाया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था। इसके अलावा सौंदर्या, जयासुधा, रचना बनर्जी, अनुपम खेर और कादर खान जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में थे। रिलीज के समय फिल्म ने दुनियाभर में महज 12.65 करोड़ की कमाई की थी, जो उस दौर के हिसाब से मामूली थी।

25 साल से टीवी पर राज कर रही है फिल्म

हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म टीवी पर इतनी बार प्रसारित हुई कि अब यह एक ‘मेमे’ और पॉप कल्चर का हिस्सा बन चुकी है। BARC की रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 के अंत तक इस फिल्म को 44 लाख घरों में देखा गया था। सोनी मैक्स (पहले सेट मैक्स) चैनल पर यह फिल्म 25 साल से नियमित तौर पर दिखाई जा रही है।

यूट्यूब और ओटीटी पर भी धमाका

फिल्म को यूट्यूब पर गोल्डमाइन्स कंपनी ने तीन अलग-अलग चैनलों पर अपलोड किया है। इन चैनलों पर मिलाकर फिल्म को अब तक लगभग 70 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। एमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी यह फिल्म उपलब्ध है, जिससे कुल व्यूअरशिप 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

रिकॉर्ड ब्रेकर बनी ‘सूर्यवंशम’

जहां शोले को यूट्यूब पर करीब 2 मिलियन और बाहुबली को 20 मिलियन व्यूज मिले हैं, वहीं सूर्यवंशम ने 100 करोड़ व्यूज के साथ सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म अब भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है।

तमिल फिल्म का रीमेक

गौरतलब है कि सूर्यवंशम तमिल फिल्म सूर्य वमसम का रीमेक है, जिसे 7 करोड़ की लागत में बनाया गया था। रिलीज के समय फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज़ मिले थे, लेकिन टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इसने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।

बिग बी की अगली फिल्म

फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म सेक्शन 84 में व्यस्त हैं, जिसमें वे अभिषेक बनर्जी के साथ नजर आएंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Amitabh Bachchan Amitabh Bachchan Hit Film
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Previous ArticleBihar News: ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जिस्मफरोशी:मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 17 नाबालिग रेस्क्यू
Next Article भारत का बड़ा कदम: बागलिहार डैम के गेट बंद, पाकिस्तान को नहीं मिलेगा चिनाब का पानी
admin
  • Website

Related Posts

भोजपुरी का विवादित सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

November 20, 2025

अनिकेत अनुपम का टी-सीरीज से धमाकेदार डेब्यू, “मोहब्बत के झंडा” ने मचाया तहलका

July 1, 2025

IPL 2025: फिर से शुरू होगा क्रिकेट का महासंग्राम, 17 मई से होंगे बचे हुए मुकाबले, 3 जून को फाइनल

May 13, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

ऑनलाइन चैटिंग से होटल तक, फिर ब्लैकमेलिंग: युवक से ठगे 8 लाख रुपये

May 13, 2025

भोजपुरी म्यूजिक में रीमेक का दौर, असली सुर कहां?

May 5, 2025

“फिल्मी विरासत के बावजूद नहीं मिली सफलता: बब्बर परिवार के बच्चों की कहानी

May 13, 2025

Hyundai Alcazar 2025: फैमिली के लिए दमदार 7 सीटर SUV, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानिए सब कुछ

May 6, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
मनोरंजन

भोजपुरी का विवादित सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ रिलीज होते ही मचा रहा धमाल, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

By adminNovember 20, 2025

पटना: भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया विवाद और जबरदस्त क्रेज देखने को…

“भभुआ की डॉली सिंह बनीं मिस बिहार 2025 की 1st रनर-अप, जीते कई स्पेशल खिताब”

September 29, 2025

अनिकेत अनुपम का टी-सीरीज से धमाकेदार डेब्यू, “मोहब्बत के झंडा” ने मचाया तहलका

July 1, 2025

खान सर की शादी: एक अनोखी शर्त पर रचाया विवाह, अब 6 जून को होगी दावत

May 31, 2025
© 2025 RMediaLive.com. All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Fact-Checking Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.