Author: admin

पटना: भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया विवाद और जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। Kit Hit चैनल पर रिलीज हुआ सैड सॉन्ग ‘अंखियां’ दर्शकों के बीच तेज़ी से वायरल हो रहा है और रिलीज के कुछ ही घंटों में चर्चा का मुख्य विषय बन गया है। इस भावनात्मक सॉन्ग को अपनी मधुर और दर्द भरी आवाज़ में गायिका रश्मि निषाद ने गाया है। दिल को छू लेने वाले और भावनाओं से भरे बोल आर धनश्याम ने लिखे हैं, जबकि संगीत का शानदार संयोजन म्यूज़िक डायरेक्टर गौरव रौशन ने किया है। वीडियो में बन्नू दी ग्रेट और…

Read More

पटना: राजधानी पटना में आयोजित आई ग्लैम मिस बिहार ब्यूटी चैंपियनशिप 2025 में भभुआ (जिला कैमूर) की होनहार युवती डॉली सिंह ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। 22 वर्षीय डॉली ने न केवल मिस बिहार 1st रनर-अप का ताज अपने नाम किया, बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर मिस आइकॉनिक स्माइल, मिस पर्सनालिटी और मिस वाइब्रेंट बिहार के खिताब भी हासिल किए। डॉली मूल रूप से कैमूर जिले के भभुआ की रहने वाली हैं और इस समय ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। बचपन से ही मॉडलिंग और फैशन की दुनिया…

Read More

छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर निकलने वाले कलाकारों की कहानियाँ हमेशा प्रेरणादायक होती हैं, और अंकित अनुपम की यात्रा भी कुछ ऐसी ही है। टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज़ हुआ उनका नया गाना “मोहब्बत के झंडा” आज सोशल मीडिया और म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है। रिलीज़ के कुछ ही समय में इस गाने ने 2 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं, और लोग इस गाने को जमकर सराह रहे हैं। अनिकेत अनुपम की आवाज और अभिनय, दोनों ही इस गाने की जान हैं। उन्होंने ना सिर्फ इस गाने को अपनी मधुर आवाज़ दी है, बल्कि स्क्रीन…

Read More

पटना: चर्चित शिक्षक और इंटरनेट सेंसेशन खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई क्लास या सामाजिक मुद्दे पर बयान नहीं, बल्कि उनकी शादी है। अपने अनोखे और दिल को छू लेने वाले अंदाज में पढ़ाने वाले खान सर ने खुद अपनी शादी का खुलासा किया और इस दौरान उन्होंने जो शर्त बताई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। क्लास में किया शादी का खुलासा अपनी क्लास के दौरान छात्रों से बात करते हुए खान सर ने कहा, “मैंने आप लोगों को एक बात नहीं बताई। जब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात…

Read More

रक्सौल/नई दिल्ली: भारत और नेपाल के बीच दोस्ती, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार देने वाली बहुप्रतीक्षित रक्सौल-काठमांडू रेल परियोजना ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए अंतिम भू-सर्वेक्षण (Final Location Survey – FLS) शुरू कर दिया है। यह सर्वे एक वर्ष में पूरा किया जाएगा, जिस पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीपीआर के बाद शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया FLS की रिपोर्ट के आधार पर परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इसके बाद रेल लाइन बिछाने की निविदा प्रक्रिया शुरू होगी। रक्सौल से काठमांडू तक…

Read More

रक्सौल (बिहार): सीमावर्ती शहर रक्सौल जहां आमतौर पर व्यापारिक गतिविधियों और सामरिक महत्व के लिए पहचाना जाता है, वहीं यहां की प्रतिभाओं ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि यह नगर शिक्षा, खेल, पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में भी किसी से कम नहीं है। इसी भावना को सम्मानित करने के उद्देश्य से रविवार को रक्सौल के प्रतिष्ठित पंकज हाल में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन गौतम मिश्रा, भूपेंद्र पांडे, अबरार अंसारी, राहुल कुमार और फखरूज्ज्मा के संयुक्त प्रयास से किया गया, जिसमें मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Read More

हिसार (हरियाणा),: हरियाणा पुलिस ने एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ज्योति को हिसार के न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन इलाके से पकड़ा गया। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और सरकारी गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कौन हैं ज्योति मल्होत्रा? 33 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा एक लोकप्रिय ट्रैवल व्लॉगर हैं, जिनका यूट्यूब चैनल “Travel With Jo” 3.77 लाख…

Read More

रक्सौल/हरैया: पूर्वी चंपारण के हरैया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रक्सौल के आईसीपी बाइपास रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे से आरोपी रंजन कुमार को धर दबोचा। रंजन कुमार, जितना थाना क्षेत्र के बेला जितापुर गांव निवासी सोनालाल प्रसाद का पुत्र है। उसकी गिरफ्तारी के समय उसके पास से कुल 4 किलो 985 ग्राम अफीम बरामद…

Read More

पटना: बिहार को केंद्र सरकार की ओर से एक और बड़ी सौगात मिली है। करीब 54,000 करोड़ रुपए की लागत से रक्सौल से हल्दिया तक छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना के अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी है और जल्द ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। किन जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे? करीब 650 से 719 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण बिहार के आठ जिलों से होकर किया जाएगा। यह सड़क पूर्वी चंपारण से शुरू होकर…

Read More

रक्सौल, बिहार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा के दौरान सोमवार को रक्सौल में मंच पर गुटबाजी और आपसी टकराव का नजारा देखने को मिला। मंच संचालन को लेकर पार्टी के दो गुटों में जमकर झड़प हुई, जिससे कार्यक्रम का माहौल बिगड़ गया और राजद की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा। मंच संचालन को लेकर शुरू हुआ विवाद कार्यक्रम की शुरुआत में आदापुर प्रखंड अध्यक्ष मुबारक अंसारी की अनुपस्थिति में मंच संचालन की जिम्मेदारी रवि मस्करा को दी गई। लेकिन पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश यादव ने इसका विरोध करते हुए पार्टी नियमों की बात उठाई। विरोध…

Read More